Sonbhadra News : अमिला माता मंदिर परिसर पांच सोलर स्ट्रीट लाइटों से हुआ रोशन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

• ग्रीनको UP01 ने CSR के तहत कराया स्थापित

• सोलर पंप सहित अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित

सोनभद्र। अमिला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब रात के समय अंधेरे और आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में ग्रीनको UP01 PSP परियोजना की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत मंदिर परिसर में पांच सोलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित कराई गई हैं। इससे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी।

इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों को सुविधा प्रदान करने के साथ ही स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है। सोलर लाइटें लगने से रात्रि में मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

जिला प्रशासन ने ग्रीनको UP01 PSP परियोजना की इस पहल की सराहना की है। बताया गया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सोलर पंप की स्थापना सहित अन्य विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं।

परियोजना प्रबंधन के अनुसार क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आगे भी स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्य किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई गई है।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now