आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दशहरा और दीपावली के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में रविवार को उपकेंद्र और विद्युत लाइनों का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हाइडिल उपकेंद्र के अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि “अनुरक्षण कार्य के दौरान हाइडिल उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इससे मेन मार्केट, ब्रह्मनगर, न्यू कॉलोनी, घुवास खुर्द और विकास नगर समेत आसपास के अन्य इलाके प्रभावित होंगे। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से अनुरक्षण अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक त्योहारों के दौरान बेहतर और निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से यह अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है।”





