गाजीपुर पहुंचा 308 पहियों वाला विशाल ट्रेलर: बेल्जियम से आए 161 टन वजनी बॉयलर को देखने उमड़ी भीड़, रास्ते से हटाए जा रहे पेड़ और बिजली के तार

SHARE:

गाजीपुर। बेल्जियम से आया 161 टन वजनी भारी-भरकम बॉयलर लेकर 308 पहियों का एक विशालकाय ट्रेलर शनिवार सुबह करीब छह बजे सिधौना के पास स्थित कैथी टोल प्लाजा से गाजीपुर सीमा में दाखिल हुआ। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के रास्ते लखीमपुर खीरी में निर्माणाधीन प्लास्टिक डिस्मेंटल फैक्टरी के लिए ले जाए जा रहे इस अनोखे और विशाल वाहन को देखने के लिए पूरे रास्ते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क किनारे खड़े होकर लोग इस अद्भुत नजारे को देखने के साथ-साथ अपने मोबाइल फोन में इसकी तस्वीरें और वीडियो कैद करते नजर आए।

एनएचएआई के परियोजना निदेशक अजय सिंह ने बताया कि भारी वजन और विशाल आकार के कारण ट्रेलर की रफ्तार बेहद धीमी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ट्रेलर के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम चल रही है जो रास्ते का लगातार मुआयना कर रही है। मार्ग में आ रही बाधाओं जैसे पेड़ की डालियों, बिजली के लटकते तारों और सड़क किनारे लगे दिशा-सूचक बोर्डों को क्रेन व तकनीकी टीम की मदद से हटाकर सुगम रास्ता बनाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, रास्ता साफ मिलने के आधार पर ही ट्रेलर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में कौतूहल का माहौल बना हुआ है।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

3 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now