राजस्थान से संचालित ‘सेक्सटॉर्शन’ गैंग का पर्दाफाश, सोनभद्र पुलिस ने 5 शातिर अपराधियों को किया बेनकाब

SHARE:

  • सोनभद्र पुलिस का बड़ा खुलासा: साइबर ब्लैकमेलिंग से आत्महत्या के लिए उकसाने वाले गिरोह के 5 सदस्य राजस्थान से गिरफ्तार
  • AI से अश्लील वीडियो बना दी जान लेने की धमकी, सोनभद्र पुलिस ने राजस्थान से दबोचा अंतरराज्यीय गिरोह

हर्षवर्धन ,सोनभद्र।  पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस, साइबर थाना और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह धन उगाही के लिए लोगों का मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग कर उन्हें आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर देता था।

इस मामले की शुरुआत 29 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब स्वर्गीय राजेंद्र पाठक की पत्नी अंकिता पाठक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति ने साइबर अपराधियों के डर से आत्महत्या कर ली है। मृतक के मोबाइल की जांच से पता चला कि अज्ञात लोग उन्हें धमकियां देकर लगातार पैसों की मांग कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पाया कि ये धमकियां राजस्थान के अलवर से दी जा रही थीं और पैसा महाराष्ट्र के बैंक खातों में मंगवाकर राजस्थान के भिवाड़ी से निकाला जा रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने राजस्थान में छापेमारी की और सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से 10 मई 2026 को पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम अफसील खान, नूर मोहम्मद उर्फ नंदा, राशिद, वशिम और बारिश हैं। इनके पास से 5 मोबाइल फोन, 2 म्यूल अकाउंट के एटीएम कार्ड और 6,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सदस्य अफसील खान सोशल मीडिया पर सेना और पुलिस अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर और एआई (AI) तकनीक से अश्लील वीडियो तैयार कर लोगों को डराता था। वहीं, नूर मोहम्मद और राशिद एटीएम से पैसे निकालने का काम करते थे, जबकि वशिम और बारिश फर्जी दस्तावेजों पर बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। इस बड़ी सफलता में धीरेन्द्र कुमार चौधरी, नागेश कुमार सिंह, उमाशंकर यादव, संजय वर्मा, जयप्रकाश सरोज, अभिषेक तिवारी और शिवम सिंह की पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now