Sonbhadra News : एक फोन कॉल से हलकान हुई पुलिस, गोली चलने की सूचना निकली अफवाह

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । शाहगंज थाना क्षेत्र के डोहरी नहर के पास युवक को गोली मारने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। हालांकि, जांच के दौरान गोली चलने की सूचना अफवाह निकली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय ने बताया कि “शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी विनय श्रीवास्तव के मोबाइल से किसी ने पुलिस को फोन कर गोली चलने की सूचना दी थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई। सीओ ने बताया कि विनय श्रीवास्तव से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि उसके मोबाइल से फोन किसने किया और पुलिस को भ्रामक सूचना देने के पीछे क्या वजह थी।”

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now