नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, सपा सांसद के आवास का घेराव

SHARE:

पचुर्क, सोनभद्र। नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के समर्थन और विपक्षी दलों के अड़ियल रवैये के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को अपनी आवाज बुलंद की। महिला जन आक्रोश अभियान के तहत बड़ी संख्या में जुटी महिला कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद छोटेलाल खरवार के आवास के पास जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सपा और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

मुसही गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि महिला आरक्षण केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने वाली प्रक्रियाओं में उचित भागीदारी और नेतृत्व देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विपक्ष पर इस महत्वपूर्ण सुधार में बाधा डालने का आरोप लगाया। वहीं, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह ने केंद्र सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसे रोकने की कोशिश करने वाले दलों को जनता सबक सिखाएगी। इस प्रदर्शन के जरिए महिला मोर्चा ने यह साफ कर दिया कि वे अपने अधिकारों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेंगी।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

Follow Us Now