Sonbhadra News : छठवें दिन भी नहीं बनी बात, SDM हटाओ के नारे के साथ लेखपालों का धरना जारी

SHARE:

 

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

• तहसीलदार सदर से वार्ता बेनतीजा, SDM को हटाने की मांग पर अड़े लेखपाल

सोनभद्र। सदर तहसील के उपजिलाधिकारी को हटाने की मांग को लेकर लेखपालों का धरना छठवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को लेखपालों ने निर्धारित समय पर सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया। धरनारत लेखपालों और तहसीलदार सदर के बीच हुई वार्ता में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन उपजिलाधिकारी सदर को हटाने की मांग पर लेखपाल अड़े रहे। इसके चलते वार्ता बेनतीजा रही और आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।

लेखपाल संघ के प्रतिनिधिमंडल से तहसीलदार सदर ने वार्ता कर गतिरोध खत्म कराने का प्रयास किया। तहसीलदार की ओर से समझौते का रास्ता निकालने की कोशिश की गई, लेकिन लेखपालों ने अपनी मुख्य मांग से पीछे हटने से इनकार कर दिया। लेखपालों का कहना है कि जब तक सदर उपजिलाधिकारी को हटाया नहीं जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

चारों तहसीलों में कार्य बहिष्कार की चेतावनी –

तहसील मंत्री साजिद खान वारसी ने चेतावनी दी कि “यदि सदर उपजिलाधिकारी को जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी उन्होंने जिला प्रशासन पर डाली।

छह दिनों से चल रहे धरने के कारण तहसील परिसर में प्रशासन और लेखपाल संघ के बीच गतिरोध बना हुआ है। आज की वार्ता विफल होने के बाद आंदोलन के आगे बढ़ने की संभावना से तहसील प्रशासन के सामने भी चुनौती बढ़ गई है।

धरने में तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री साजिद खान वारसी, अभिनव, शैलेन्द्र, मनीष, रामचन्द्र, पंकज, मुकेश, सुधीर, अभिषेक, रत्नेश, संजीव श्रीवास्तव, रेशमा, कंचन, वन्दना, श्वेता, हरिंदर, हिरदेश, मदन मोहन, कृष्ण कांत दुबे, दुर्गेश समेत अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

छह दिन का धरना, वार्ता भी बेनतीजा—अब सवाल यह है कि प्रशासन और लेखपालों के बीच चल रहा यह गतिरोध आखिर कब खत्म होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now