Sonbhadra News : टैंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, कोहराम

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के पास स्टेट हाईवे पर गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। दुर्घटना में शामिल ऑटो चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, शाहगंज थाना क्षेत्र के सठहीं गांव निवासी आनंद प्रकाश सिंह (25वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह गुरुवार रात करीब नौ बजे बाइक से राबर्ट्सगंज से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह सदर कोतवाली क्षेत्र के परासी गांव के समीप स्टेट हाईवे पर पहुंचे, सामने से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद प्रकाश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लोढ़ी भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच पगया। वहीं सठहीं गांव में भी युवक की मौत +की खबर से शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now