Sonbhadra News : कोटेदार संघ ने नवागत आपूर्ति निरीक्षक का किया स्वागत, स्थानांतरित अधिकारियों को दी शुभकामनाएं

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र। तहसील घोरावल के आपूर्ति विभाग में सोमवार को स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवागत आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह एवं पूर्ति लिपिक संजय शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर कोटेदार संघ एवं क्षेत्रीय लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं घोरावल तहसील से स्थानांतरित होकर म्योरपुर ब्लॉक गए आपूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी एवं आपूर्ति लिपिक पवन कुमार को विदाई दी गई। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष घोरावल विनोद यादव ने नवागत अधिकारियों का स्वागत करते हुए विभागीय कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने स्थानांतरित अधिकारियों के कार्यकाल को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में संजय मौर्य, पवन मौर्य, सियाराम यादव, पन्नालाल, रामलाल विश्वकर्मा, संदीप कुमार, आनंद कुमार समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के अन्नपूर्णा केंद्र संचालक मौजूद रहे। इस दौरान ब्लॉक इंजीनियर अमित कुमार की भी उपस्थिति रही।

समारोह के अंत में नवागत अधिकारियों को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और स्थानांतरित अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now