रायबरेली पहुंचा अखिलेश यादव का ‘समाजवादी रथ’, सपा मुखिया के आगमन से पहले शहर में लगे विरोध के पोस्टर

SHARE:

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का ‘पीडीए रथ’ बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ से रवाना होकर रायबरेली पहुंच गया है। वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में सपा मुखिया की रथ के माध्यम से यह पहली औपचारिक यात्रा है। रायबरेली प्रवास के दौरान वे सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर चाय पर मुलाकात करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस विशेष प्रचार वाहन ‘समाजवादी रथ’ को सपा ने जनता के बीच अपनी पैठ मजबूत करने और सांगठनिक आधार को विस्तार देने के उद्देश्य से तैयार किया है।

दूसरी ओर, सपा अध्यक्ष के रायबरेली आगमन से ठीक पहले शहर में राजनीतिक सरगर्मी उस समय तेज हो गई जब जगह-जगह अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के विरोध में पोस्टर लगा दिए गए। इन पोस्टरों में “लाल टोपी, साइकिल… यही है गुंडों की पहचान” जैसे तंज कसे गए हैं, जबकि अन्य पोस्टरों पर लिखा गया है कि “योगी राज में कानून से गुंडई नहीं चलेगी”। अचानक हुई इस पोस्टरबाजी ने रायबरेली का सियासी पारा चढ़ा दिया है और भाजपा व सपा समर्थकों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज कर दी है। इसके बावजूद सपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ समाजवादी रथ के स्वागत और अखिलेश यादव के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now