बभनी (सोनभद्र)। बिजली निगम की ओर से बुधवार को परसाटोला बाजार में एक दिवसीय विशेष निस्तारण एवं वसूली कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कैंप में उपभोक्ताओं की बिजली बिल, गलत मीटर रीडिंग और नाम संशोधन जैसी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने 70 से अधिक उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण करते हुए एक लाख रुपये से अधिक की बकाया राशि वसूल की।
उपखंड अधिकारी शिवम गुप्ता की मौजूदगी में चले इस अभियान के दौरान बड़े बकाएदारों के बिलों की विशेष जांच की गई। जांच के बाद 20 उपभोक्ताओं के बिलों में सामान्य त्रुटियों को सुधारकर तत्काल भुगतान प्राप्त किया गया। इसके अलावा, चार उपभोक्ताओं के एक लाख रुपये से अधिक के बड़े बकाया बिलों में संशोधन कर उनसे राशि जमा कराई गई, जबकि छह उपभोक्ताओं के नाम संबंधी त्रुटियों को सुधारा गया। कैंप में उपखंड अधिकारी के साथ बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी व लाइनमैन भी मुस्तैद रहे।
Author: Harsh Vardhan
9 years experience in the field of journalism.






