एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार रुपये घूस लेते जेई और लाइनमैन गिरफ्तार

SHARE:

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) की टीम ने शुक्रवार को बिजली विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मंडुवाडीह उपकेंद्र पर तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) नवनीत यादव और उनके साथ काम करने वाले लाइनमैन लक्ष्मण को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम को शिकायत मिली थी कि एक कार्य के बदले जेई और लाइनमैन द्वारा धनराशी की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को जैसे ही लाइनमैन ने जेई के इशारे पर 20 हजार रुपये की घूस ली, टीम ने दोनों को दबोच लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों आरोपियों को रोहनिया थाने लेकर पहुंची, जहां उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now