Sonbhadra News : चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार, जेनेरेटर के 13 पार्ट और नकदी बरामद

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र। चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के दो मुकदमों में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए जेनेरेटर के 13 पार्ट और दो हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में आज 1.43 बजे पुलिस टीम ने बग्घा नाला, ओबरा स्लिप रोड कट के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

दो मुकदमों में चल रही थी तलाश –

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विमलेश साहनी पुत्र राजकुमार साहनी निवासी ग्राम चोपन, रामप्रित साहनी पुत्र पारस साहनी निवासी बाड़ी डाला और उदयनारायण साहनी पुत्र ठाकुर प्रसाद साहनी निवासी ग्राम चोपन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ थाना चोपन में चोरी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें धारा 331(3), 305A, 317(2), 324(4) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 380/2026 में धारा 303(2), 317(2), 324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर जेनेरेटर के 13 पार्ट और ₹दो हजार नकदी भी बरामद किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिन्द, कांस्टेबल राजनारायण, गोविन्द कुमार, अमर कुमार और श्रीकान्त शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now