UP में मौसम का यू-टर्न: अप्रैल में ‘नवंबर’ वाली ठंड के बाद अब झुलसाएगी गर्मी, 40 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

SHARE:

UP:  राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश और आंधी के दौर ने जहां लोगों को अप्रैल के महीने में नवंबर जैसी ठंड का अहसास कराया था, वहीं अब सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के तापमान में बीते 24 घंटों के भीतर ही 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और धूल भरी आंधी ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दी, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि यह राहत बेहद अल्पकालिक है। सोमवार से हवाओं की रफ्तार सुस्त पड़ते ही पारे में उछाल आएगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, प्रदेश में अब मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है और तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा। अगले एक सप्ताह के भीतर उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही अब लू (Heat Wave) की आहट भी सुनाई देने लगी है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अचानक बढ़ते तापमान और तेज धूप की वजह से दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जहां कुछ दिन पहले तक लोग पंखे और एसी बंद कर चादर ओढ़ने पर मजबूर थे, वहीं अब भीषण गर्मी का नया दौर शुरू होने जा रहा है जो आने वाले दिनों में और भी तीव्र होगा।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now