Sonbhadra News : एसपी की तबादला एक्सप्रेस ने पकड़ी रफ्तार, दो दर्जन से अधिक दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के साथ ही अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में सक्रियता और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई थानाध्यक्षों, उपनिरीक्षकों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक रामसिधसन शर्मा को रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष से म्योरपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभय नाथ सिंह यादव को चोपन से रायपुर, संतोष कुमार सिंह को चौकी प्रभारी डाला से एसएसआई शक्तिनगर, कुंवरगासोनभद्र। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। पुलिस महकमे में प्रशासनिक कसावट लाने के साथ ही अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में सक्रियता और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई थानाध्यक्षों, उपनिरीक्षकों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी नई तैनाती दी गई है।

जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक रामसिंघासन शर्मा को रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष से म्योरपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। अभय नाथ सिंह यादव को चोपन से रायपुर, संतोष कुमार सिंह को चौकी प्रभारी डाला से एसएसआई शक्तिनगर, कुंवर सिंह को चौकी प्रभारी पनौरा से बभनी तथा राहुल पाण्डेय को चौकी प्रभारी शाहगंज से थाना पिपरी भेजा गया है।

इसी क्रम में रामजान सिंह यादव को चोपन से शक्तिनगर, धर्मदेव यादव को राबर्ट्सगंज से घोरावल, राजेंद्र प्रसाद यादव को घोरावल से विंढमगंज, सरफराज हुसैन को बभनी से शाहगंज तथा रामबचन सिंह यादव को शक्तिनगर से राबर्ट्सगंज स्थानांतरित किया गया है।

वहीं महेंद्र यादव को चौकी प्रभारी सुअरसोत से करमा, उमाशंकर यादव को चौकी प्रभारी लोढ़ी से कस्बा शाहगंज, मायाशंकर शुक्ल को ईको प्वाइंट से ओबरा, मायाशंकर सिंह को जुगैल से राबर्ट्सगंज तथा दीनानाथ यादव को राबर्ट्सगंज से म्योरपुर भेजा गया है।

इसके अलावा वीरेंद्र यादव को ओबरा से बीजपुर, ओम प्रकाश नारायण सिंह को चौकी नई बाजार से एसएसआई शाहगंज, दीनानाथ सिंह को चोपन से जुगैल, काशीनाथ यादव को शाहगंज से म्योरपुर तथा राजेश कुमार को शक्तिनगर से राबर्ट्सगंज स्थानांतरित किया गया है।

सूची में रामजीत यादव को चौकी नागनार हरैया से जुगैल, श्यामदेव यादव को म्योरपुर से दुद्धी, जयप्रकाश यादव को मांची से दुद्धी, विजय शंकर यादव को करमा से पिपरी, शिवबदन यादव को पन्नूगंज से बभनी तथा रामाश्रय यादव को चौकी सुकृत से म्योरपुर भेजा गया है। वहीं मोहम्मद स्वाले और मुरली यादव के स्थानांतरण का उल्लेख है, लेकिन सूची में उनके नवीन तैनाती स्थल स्पष्ट नहीं हैं।

वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि “जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त और आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की प्राथमिकता आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत करना और अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

 

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now