Sonbhadra News : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । खनन क्षेत्र में भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। डाला बारी में क्रेशर प्लांट की ओर जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय व्यक्ति की चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान कोल बस्ती चकदहिया निवासी जगदीश कोल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगदीश अपनी बाइक से डाला बारी स्थित क्रेशर प्लांट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खनन क्षेत्र के समीप अचानक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही डाला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जगदीश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now