Sonbhadra News : महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सपाइयों ने किया याद

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । आज छपका स्थित पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन कर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, साहित्यिक योगदान और उनके विचारों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि “महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के महान ऋषि और रचनाकार थे। उन्होंने रामायण की रचना कर भारतीय साहित्य और संस्कृति को अमूल्य धरोहर प्रदान की। उनकी रचनाएं आज भी समाज को नैतिकता, आदर्श और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की जयंती उनके जीवन और योगदान को स्मरण करने का अवसर है।”

वहीं सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि “महर्षि वाल्मीकि का जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनके विचार और रचनाएं समाज को सही दिशा दिखाने के साथ ही लोगों को बेहतर जीवन जीने की सीख देती हैं। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया।”

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि –

जयंती समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, लाल बहादुर पाल, विजय यादव, प्रदेश सचिव चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, अजीत मौर्य, परमेश्वर यादव, डॉ0 लोकपति सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, रामप्यारे सिंह पटेल, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडेय, ऋषि राज यादव, अखिलेश, अतुल दुबे, सुनील सिंह गौड़, पंडित कृष्ण, डॉ0 के0डी0 सिंह पटेल, जगत पटेल और विवेक सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now