अवैध असलहों की अंतरराज्यीय तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: लखनऊ में एसटीएफ ने दो तस्करों को दबोचा, कई पिस्टल बरामद

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बिहार और मध्य प्रदेश से अवैध असलहे लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दोगुने दामों पर बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ की टीम ने रविवार को राजधानी लखनऊ के शहीद पथ के पास से दो शातिर असलहा तस्करों—अमरजीत और नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तस्करों के कब्जे से 9 एमएम की दो पिस्तौल, .32 बोर की दो पिस्तौल और एक देसी तमंचा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अमरजीत गिरोह का मुख्य सरगना है, जिसके खिलाफ सुल्तानपुर और अयोध्या के विभिन्न थानों में 17 से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचना पर एसटीएफ की टीम लगातार निगरानी रख रही थी। इसी बीच मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि तस्करों की एक खेप असलहों की सप्लाई देने के लिए शहीद पथ इलाके में पहुंची है। इस पर एसटीएफ ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने की अहिमामऊ चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर तुरंत घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिहार और मध्य प्रदेश से 30 से 40 हजार रुपये में असलहे खरीदकर लाते थे और यूपी के अलग-अलग जिलों में उन्हें 80 हजार से 1 लाख रुपये तक में ऊंची कीमतों पर बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now