कानपुर में मानसून की विदाई के बाद बारिश के आसार: 6 से 10 अक्तूबर के बीच बदलेगा मौसम, गुलाबी ठंड की होगी दस्तक

SHARE:

कानपुर। मानसून की विदाई के बाद अब कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में पोस्ट-मानसूनी बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6 से 10 अक्तूबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यद्यपि इस पश्चिमी विक्षोभ का सीधा और बड़ा असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसके प्रभाव से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक अजय मिश्रा ने बताया कि उत्तर भारत में प्रवेश कर रहा यह पोस्ट-मानसून सीजन का पहला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों की बात करें तो 5 अक्तूबर को आसमान साफ रहेगा, जबकि 6 और 7 अक्तूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 7 अक्तूबर को गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस मौसमी बदलाव के बाद सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे मौसम सुहावना होने लगेगा और हल्की गुलाबी ठंडक की शुरुआत हो जाएगी। वर्तमान में क्षेत्र का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now