UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, जौनपुर व मऊ के सीडीओ समेत बदले कई विभागों के अफसर

SHARE:

उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन द्वारा जारी नई तैनाती सूची के तहत जौनपुर और मऊ के मुख्य विकास अधिकारियों (सीडीओ) के साथ-साथ पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूविज्ञान एवं खनिकर्म तथा मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों के उच्च अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। तबादला नीति के तहत जौनपुर के सीडीओ ध्रुव खांडिया को मऊ का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि मऊ के सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव को स्थानांतरित कर राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) का पद सौंपा गया है। इसके अलावा, लखीमपुर खीरी में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्यरत रहे नरेंद्र बहादुर सिंह को जौनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत पंचायती राज निदेशक अमित कुमार सिंह को अब प्रबंध निदेशक (पीसीडीएफ) की कमान दी गई है, वहीं पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक प्रकाश बिंदु को स्थानांतरित कर सचिव (चिकित्सा शिक्षा) बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. उज्ज्वल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक (भूतत्व एवं खनिकर्म) पद पर भेजा गया है, जबकि विशेष सचिव (भूतत्व एवं खनिकर्म) जे. रिभा को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। शासन का कहना है कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक चुस्त-दुरुस्त और गति देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now