आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर संविदा एएनएम ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एएनएम प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा साथ ही लखनऊ में प्रस्तावित धरने में शामिल होने के लिए अवकाश स्वीकृत किए जाने का अनुरोध भी किया।
संविदा एएनएम गुड़िया देवी, नीतू भास्कर, विद्यावती, संगीता, ज्योति, दिनसम, श्वेता गौतम, किरनलता, संजू, सिलम, ऋचा, आकांक्षा, अंजली, मंजू, रीना, ममता, सुरसरी आदि ने बताया कि “वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही हैं, बावजूद इसके सेवा संबंधी उनकी मांगों का अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है। इसी को लेकर 21 सितंबर से शांतिपूर्ण धरना दिए जाने की बात ज्ञापन में कही गई है। एएनएम ने आरोप लगाया कि धरने के दौरान उनके साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया और उन्हें धरना स्थल से हटाने का प्रयास किया गया। इसको लेकर कर्मियों में नाराजगी है।”
एएनएम गुड़िया देवी, नीतू भास्कर, विद्यावती, संगीता, ज्योति, दिनसम, श्वेता गौतम, किरनलता, संजू, सिलम, ऋचा, आकांक्षा, अंजली, मंजू, रीना, ममता, सुरसरी आदि का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने शासन स्तर पर प्रभावी पहल करते हुए सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। साथ ही कहा कि आंदोलन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था पैदा करना उनका उद्देश्य नहीं है, बल्कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से शासन तक पहुंचाना है।
वहीं प्रदर्शन के दौरान संविदा एएनएम ने लखनऊ में प्रस्तावित धरने में शामिल होने के लिए विभागीय स्तर से अवकाश दिए जाने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि प्रदेश स्तर पर होने वाले आंदोलन में जनपद की एएनएम की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अवकाश की सुविधा दी जानी चाहिए।






