Sonbhadra News : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में करमा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई

मुखबिर की सूचना पर बस का इंतजार करते पकड़ा गया आरोपी –

पुलिस के अनुसार, थाना करमा में धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है। मामले की विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।

इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को करमा पुलिस टीम करमा बाजार क्षेत्र में अभियुक्त की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त भरुहा माइनर के पास खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अभियुक्त को करीब 2:30 बजे पुलिस हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

प्रयागराज का रहने वाला है आरोपी –

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नारायण मिश्र (19वर्ष) पुत्र सूर्यमनी मिश्रा निवासी ग्राम पिपरहटा, मौजा नारतीर, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी की जा रही है। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा

गिरफ्तारी में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका –

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह तथा महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now