2027 के चुनाव और संगठन पर मंथन: अमित शाह से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिल्ली में बनी रणनीति

SHARE:

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, सांगठनिक गतिविधियों और प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम ने बताया कि 2027 के चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ पुनः भाजपा की सरकार बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ विस्तृत रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता जल्द ही पूरे प्रदेश में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे।

केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दलों के 70 वर्षों के शासन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल भारी पड़ा है। विपक्ष जो काम दशकों में नहीं कर सका, वे सभी काम मोदी सरकार ने धरातल पर उतारकर दिखाए हैं। उन्होंने पक्के आवास, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल और डीबीटी जैसी कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के लिए बेहद जरूरी है। अंत में उन्होंने अमित शाह के संगठनात्मक अनुभव और बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व का परामर्श संगठन और सरकार दोनों को नई दिशा देने में सदैव निर्णायक सिद्ध होता है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now