नौकरी का झांसा देकर युवती को अलीगढ़ में सवा लाख में बेचा, बंधक बनाकर यौन शोषण; दो महिलाएं गिरफ्तार

SHARE:

  • नौकरी का झांसा देकर युवती को अलीगढ़ में सवा लाख में बेचा, बंधक बनाकर यौन शोषण; दो महिलाएं गिरफ्तार

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश में मानव तस्करी का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां काम दिलाने के बहाने एक युवती को अलीगढ़ ले जाकर 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली इस युवती को न केवल बंधक बनाकर रखा गया, बल्कि चार महीनों तक उसका यौन शोषण भी किया गया। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मानव तस्करी गिरोह से जुड़ी दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के सरगना समेत चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां ने बीते 6 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, पाड़र गांव निवासी बिंदू नामक महिला ने युवती को अच्छा काम दिलाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गई। कुछ दिनों तक बातचीत कराने के बाद आरोपियों ने संपर्क काट दिया, जिससे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस जांच में पता चला कि युवती को रॉबर्ट्सगंज से मिर्जापुर और फिर आगरा ले जाया गया, जहां उसे तस्करी गिरोह के सरगना के हवाले कर दिया गया। अंततः अलीगढ़ के एक व्यक्ति को 1.20 लाख रुपये में उसे बेच दिया गया। वहां युवती को नौकरानी बनाकर रखा गया और विरोध करने पर उसे बताया गया कि उसे खरीदा गया है, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को दबिश देकर मुख्य आरोपी बिंदू और उसकी सहयोगी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में अपहरण की धाराओं के साथ अब दुष्कर्म, मानव तस्करी और आपराधिक षडयंत्र की धाराएं भी जोड़ दी हैं और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें अलीगढ़ और आगरा में छापेमारी कर रही हैं

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now