- जब तक मजदूरी नहीं मिलेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी…,वेतन भुगतान को लेकर जोरदार प्रदर्शन
सोनभद्र। ओबरा सी परियोजना में करीब तीन माह से भुगतान न मिलने से हड़ताल कर रहे मैकेनिकल मजदूरों को बुधवार को इलेक्ट्रिकल मज़दूरों का भी समर्थन मिल गया। मजदूरों ने दुसान कार्यालय पर ताला जड़ दिया। दुसान के अधिकारियों किसी तरह ताला खुलवाया

सुबह टूल बाॅक्स मीटिंग के बाद मजदूरों ने मजदूरी की मांग करते हुए कार्य ठप कर प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी न तो ठेकेदार ही सुन रहा है और न ही परियोजना प्रशासन। मजदूरों ने कहा कि जब तक मजदूरी नहीं मिलेगी हड़ताल जारी रहेगी। उधर, एसडीएम ओबरा विवेक सिंह ने दुसान परियोजना प्रशासन व ठेकेदारों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली। ठेकेदारों को निर्देशित किया कि वे मजदूरों की शीट जमा कराएं ताकि भुगतान किया जा सके। कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदारों का कहना है कि लगभग आठ महीनों से बीजकों का बकाया है। जीएसटी से लेकर ईपीएफ तक बकाया होने के कारण ब्याज व पेनाल्टी ठेकेदारों को देनी पड़ रही। ठेकेदारों का कहना है कि एक साल से दुसान से नियमित भुगतान नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है।
Author: NAV HIND SAMACHAR
Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.






