सिलिंडरों की जमाखोरी पर की जाए तत्काल कार्रवाई, उपभोक्ता घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें- DM

SHARE:

नव हिन्द समाचार 

सोनभद्र। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों और पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी की शिकायतों पर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जमाखोरी या दुरुपयोग पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गत 19 मार्च को ओबरा नगर पंचायत से प्राप्त शिकायत के बाद डीएम के निर्देश पर प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापा मारा गया था। जांच के दौरान गैस सिलिंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण का मामला सामने आया था। इस पर मोहम्मद हफीज निवासी ओबरा के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। डीएम ने होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय कैंटीन संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे घरेलू गैस सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें।

ऐसा पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गैस एजेंसी संचालकों को भी चेताया है कि वे घरेलू सिलिंडरों की जमाखोरी या अधिक कीमत पर बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्राथमिकता है। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं जमाखोरी या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now