Sonbhadra News : मेडिकल कॉलेज में श्रद्धा के साथ हुआ भगवान धन्वंतरि का पूजन, चिकित्सकों ने लिया जनसेवा का संकल्प

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । धनतेरस के पावन अवसर पर ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज (ASMC) में भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की गई। राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन (NMO) के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष शीश नवाकर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के विधिवत पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि के महत्व को याद करते हुए आरोग्य और मानव सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 आईजेन भट्टाचार्य ने कहा कि “चिकित्सा महज एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है। चिकित्सकों का दायित्व केवल बीमारियों का उपचार करना ही नहीं, बल्कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, समर्पण और सेवाभाव बनाए रखना भी है। उन्होंने चिकित्सकों एवं चिकित्सा विद्यार्थियों से पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।”

इस अवसर पर  प्रोफेसर डॉ0 शिशिर कुमार, प्रोफेसर डॉ0 सौमित्र चक्रवर्ती, प्रोफेसर डॉ0 शेफाली चक्रवर्ती, डॉ0 मुक्ता सिंह, डॉ0 राजेश कुमार सिंह, डॉ0 बलवंत नारायण, डॉ0 प्रशांत शुक्ला, डॉ0 भैरव पाठक, डॉ0 विजय कुमार सिंह, डॉ0 राहुल सिंह, डॉ0 अमित कुमार गुप्ता, डॉ0 अवनीश शाह एवं डॉ0 मनोज यादव समेत मेडिकल कॉलेज के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, संकाय सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के जरिए भारतीय संस्कृति, आयुर्वेदिक परंपरा और चिकित्सा सेवा के मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। अंत में भगवान धन्वंतरि की वंदना के साथ सभी ने स्वस्थ समाज के निर्माण और मरीजों की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now