• व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती देने में मिलेगा अनुभव का लाभ : राजेश गुप्ता
सोनभद्र । भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने से सोनभद्र के व्यापारी समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। व्यापार जगत में अपनी मजबूत पहचान रखने वाले मुकुंद स्वरूप मिश्रा को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को व्यापारी हितों की आवाज को नई मजबूती मिलने के रूप में देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति पर सोनभद्र व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सोनभद्र व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं जिला महामंत्री राजेश बंसल ने संयुक्त रूप से कहा कि “मुकुंद स्वरूप मिश्रा का पूरा जीवन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए समर्पित रहा है। संगठन में उनके लंबे अनुभव, संघर्षशील नेतृत्व और व्यापारी हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने विश्वास जताया कि मुकुंद स्वरूप मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने के साथ ही व्यापारिक हितों को नई मजबूती मिलेगी।”
इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, युवा अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी एवं मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
Author: Anand Kumar Chaubey
9 years experience in Journalism....





