Sonbhadra News : गांधी जयंती पर क्रॉस कंट्री रेस में दौड़े खिलाड़ी, बाबूलाल और कृतिका ने मारी बाजी

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

• 5 किमी क्रॉस कंट्री रेस में बालक वर्ग में 56 और बालिका वर्ग में 37 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र । गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा द्वारा 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में बालक वर्ग के 56 तथा बालिका वर्ग की 37 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

बालक वर्ग में बाबूलाल ने प्रथम, मुकेश ने द्वितीय और विनोद चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए सूर्या यादव, राम प्रवेश और सूरज यादव को सम्मानित किया गया। वहीं बालिका वर्ग में कृतिका ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और आकांक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार से श्रेया, अमीशा यादव, अनन्या और यशस्वी को पुरस्कृत किया गया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद ने मुख्य अतिथि, जिला प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों और उपस्थित गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर हे0का0 अवनीश कुमार सिंह, कौसर खान, सुधीर चौधरी, मस्तान यादव, अभिमन्यु पाण्डेय, खेल विभाग से सुनील यादव, विश्वास शर्मा, सुमंगला, जगवन्ती, सत्यम सिंह, सुभाष कुमार प्रशिक्षक, जगदीश रावत, बाबूलाल, गोपाल, सोनू और अशोक सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now