सैफई पहुंचीं अपर्णा यादव: बोलीं- ‘2027 का चुनाव बेहद अहम, चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी, सीट का फैसला करेगा पार्टी नेतृत्व’

SHARE:

सैफई (इटावा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने बुधवार को सैफई आगमन के दौरान वर्ष 2027 के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देश और प्रदेश की राजनीति के लिए बेहद अहम व निर्णायक करार दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव लड़ने के लिए उनकी पूरी तैयारी है, हालांकि किस सीट से चुनाव मैदान में उतरना है, इसका अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश को देश की राजनीतिक धरोहर और केंद्र बिंदु बताते हुए कहा कि प्रदेश की सत्ता में आने वाली सरकार का असर पूरे देश की राजनीति पर पड़ता है। वे मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं, जिसके बाद उन्होंने सैफई में अपने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में विधिवत दर्शन एवं पूजन भी किया।

केचुनावी सरगर्मियों के बीच विपक्ष द्वारा निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि चुनावी वर्ष में इस प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा होते हैं और इसे अनावश्यक तूल नहीं दिया जाना चाहिए। वहीं, राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा उद्योगपति प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल पर उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए इसे संबंधित दल का आंतरिक निर्णय बताया। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि देश के विकास और राष्ट्र निर्माण को गति देने के लिए सभी नागरिकों को अपने-अपने सामाजिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए।

 

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now