Sonbhadra News : साऊडीह जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह जंगल में शनिवार को अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेणुकूट-शक्तिनगर मार्ग से करीब पांच मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। उधर से गुजर रहे पशुपालकों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी।

ग्राम प्रधान से सूचना मिलने के बाद हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now