DM ने दुद्धी में सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

SHARE:

हर्षवर्धन, सोनभद्र। जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज तहसील दुद्धी में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने संयुक्त रूप से उपस्थित रहकर दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। अधिकारियों ने एक-एक कर जनता की समस्याओं को समझा और उनके मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।

समाधान दिवस के दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े सामने आए। इन मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि भूमि संबंधी जितने भी प्रकरण हैं, उनमें पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम तुरंत मौके पर भेजी जाए। यह टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पैमाइश व जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि फरियादियों को अपनी ही जमीन और समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और शिकायतों का त्वरित व न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने साफ कहा कि निस्तारण ऐसा होना चाहिए जिससे पीड़ित पूरी तरह संतुष्ट हो और उसे दोबारा उसी समस्या के लिए भटकना न पड़े।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही होना चाहिए। फाइलों को बेवजह दबाकर रखने या टालमटोल करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। दुद्धी तहसील के साथ-साथ आज जनपद की अन्य सभी तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां जनपद के समस्त जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतों को सुना और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Vinod Garg
Author: Vinod Garg

2 years experience in the field of journalism.

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now