चोपन रेलवे मैदान में बायोमेट्रिक सत्यापन कराते हुए 325 जोड़ो की कराई जाएगी शादी

SHARE:

फाइल फोटो

  • चोपन रेलवे मैदान में बायोमेट्रिक सत्यापन कराते हुए 325 जोड़ो की कराई जाएगी शादी

सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन स्थित रेलवे मैदान में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराए 325 जोड़ों की बायोमेट्रिक सत्यापन कराते हुए शादी कराई जाएगी। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में विभाग जुटा रहा। सामूहिक विवाह में कोई चूक न हो, इसको लेकर समाज कल्याण विभाग की तरफ से सतर्कता बरती जा रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए 2300 से अधिक जोड़ों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकरण कराए जोड़ों का ब्लॉक स्तर पर स्थलीय सत्यापन कराते हुए सामूहिक विवाह का आयोजन कर शादी कराई जा रही है। इसी क्रम में चोपन नगर पंचायत केे रेलवे मैदान में बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। यहां चोपन, बभनी, म्योरपुर, कोन और दुद्धी ब्लॉक के कुल 325 जोड़ों की शादी होनी है। इन जोड़ोें का सत्यापन कराया जा चुका है। बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह स्थल पर पंजीकरण कराए जोड़ों का बायोमेट्रिक सत्यापन कराते हुए सामूहिक विवाह कराया जाएगा। पंजीकरण कराए हिंदू जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से और मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुस्लिम धर्म गुरुओं की मौजूदगी में कराया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। बता दें कि तीन दिन पहले सोमवार को डायट परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में 304 जोड़ों का सामूहिक रूप से विवाह कराया गया है।

हल्दी-मेहंदी लगा चुके जोड़ाें की इस बार भी नहीं होगी शादी

सोनभद्र। डायट परिसर उरमौरा में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह से वंचित मारकुंडी ग्राम पंचायत केे आठ जोड़े बृहस्पतिवार को चोपन में होने जा रहे सामूहिक विवाह में भी फेरे नहीं लगा सकेंगे। विभाग के मुताबिक उनका सत्यापन अभी पूरा नहीं हुआ है। लिहाजा उन्हें नए सत्र में होने वाले आयोजन तक इंतजार करना होगा।

ब्लॉक स्तर केे अधिकारियों की मानें तो इन जोड़ों के सत्यापन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अभी इन जोड़ों का शासन से आरजी कोड जारी होना शेष रह गया है। आरजी कोड केे माध्यम से ही जोड़ों का बायोमेट्रिक-फेसियल होता है, इसके बाद जोड़े सामूहिक विवाह में शामिल किए जाते हैं। आरजी कोड जारी नहीं होने की वजह से बृहस्पतिवार को चोपन में होने जा रहे सामूहिक विवाह में भी ये जोड़े नहीं बैठ सकेंगे। बता दें कि मारकुंडी ग्राम पंचायत की रहने वाली रीता पुत्री विजय प्रसाद, सरोज कुमारी पुत्री रतन लाल, संजना पुत्री विफन, सुषमा पुत्री रामदास, संध्या पुत्री भूनेश्वर, सुरसती पुत्री बचऊ, ममता पुत्री विनोद कुमार और सपना पुत्री रामेश्वर प्रसाद ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण कराया है। अधिकारियों के मुताबिक अब इन जोड़ों की अगले वित्तीय वर्ष में शादी कराई जाएगी।

NAV HIND SAMACHAR
Author: NAV HIND SAMACHAR

Navhind News is a leading multilingual news agency in India. Its primary focus is to provide print, electronic, and digital media with news on international, national, regional, and local events, as well as on topics such as literature, art, culture, religion, spirituality, economics, business, sports, science, technology, entertainment, health, and law.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now