यूपी में मतदाता सूची से नाम कटने पर भाजपा का महामंथन, लखनऊ में सीएम योगी और प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़े पैमाने पर नाम कटने के मामले को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम कटने पर गंभीर चिंता जताए जाने के बाद अब भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय मोड में आ गया है। छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में जुड़वाने के लिए पार्टी ने प्रदेशव्यापी अभियान तेज करने की रणनीति तैयार की है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दोपहर में शामिल हुए।

इस उच्चस्तरीय मंथन बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर सहित प्रदेश व क्षेत्रीय स्तर के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में करीब 700 से अधिक पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया, जिनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला एवं विधानसभा मतदाता प्रमुख तथा आईटी संयोजक शामिल हैं। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भरोसा दिलाया था कि आगामी चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर छूटे हुए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में इसी अभियान की जमीनी रूपरेखा तय करने और पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक की जिम्मेदारियां सौंपने पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us Now