खबर का बड़ा असर : दीपावली पर हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, दोनाली लाइसेंसी बंदूक और पांच कारतूस बरामद

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । दीपावली के जश्न में कानून को ताक पर रखकर लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोलियां दागना और फिर अपनी इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दबंगई दिखाना आखिरकार युवक को भारी पड़ गया। नवहिंद समाचार में खबर प्रकाशित होते ही मामला सुर्खियों में आया और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। खबर का बड़ा असर देखने को मिला और रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हर्ष फायरिंग करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल 12 बोर की दोनाली बंदूक के साथ पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरा का है। जानकारी के मुताबिक, बीते 8 नवंबर को दीपावली पर्व के दौरान अरविन्द पटेल ने अपने चाचा की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुलेआम हर्ष फायरिंग की। हैरानी की बात यह रही कि युवक ने अपनी इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सवाल यह है कि आखिर त्योहार की खुशियां मनाने के नाम पर खुलेआम गोलियां दागने और हथियारों का प्रदर्शन करने का दुस्साहस कैसे किया गया? क्या ऐसे लोगों को इस बात का जरा भी अहसास नहीं कि हर्ष फायरिंग में चली एक गोली किसी की जिंदगी तबाह कर सकती है?

नवहिंद समाचार ने इस गंभीर मामले को प्रमुखता से उठाते हुए पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कार्यवाही का सिलसिला शुरू हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मामले में धारा 25(9), 29/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अरविन्द पटेल पुत्र मुन्नू पटेल, निवासी ग्राम पिपरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 12 बोर की एक दोनाली बंदूक, पांच जिंदा कारतूस और शस्त्र लाइसेंस से संबंधित अभिलेख बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय और हे0कां0 संदीप यादव शामिल रहे।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now