Sonbhadra News : रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने की शिरकत

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

• हिन्दुआरी पॉलीटेक्निक परिसर में लगा वृहद रोजगार मेला

• 1200 अभ्यर्थियों ने कराया रोजगार मेले में पंजीकरण

सोनभद्र । जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़ने की पहल के तहत मंगलवार को विधानसभा घोरावल का वृहद रोजगार मेला आरआर पॉलीटेक्निक, हिन्दुआरी परिसर में आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में निजी क्षेत्र की करीब 20 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे लगभग 1200 अभ्यर्थियों में से 196 युवाओं को विभिन्न पदों पर नौकरी का अवसर मिला।

रोजगार मेले में सुबह 10 बजे से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी। हिन्दाल्को इंडस्ट्रीज (विजन इंडिया), फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल, टाटा मोटर्स (क्रॉस कार्प), आईसीआई बैंक (एनआईआईटी), एलएंडटी (सर्विस केयर), उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, अनपरा ताप विद्युत परियोजना और सीपेट वाराणसी समेत करीब 20 कंपनियों एवं संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की।

मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे घोरावल विधायक डॉ0 अनिल कुमार मौर्य ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों के साथ आर0आर0 पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी तथा संस्थान एवं सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

रोजगार मेले में 196 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर मिलने से युवाओं में उत्साह देखने को मिला। निजी कंपनियों की भागीदारी से युवाओं को अपनी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार पाने का अवसर मिला। हालांकि, मेले में पहुंचे करीब 1200 अभ्यर्थियों में से 196 का चयन होना रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के सामने मौजूद चुनौती को भी दर्शाता है।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now