आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब लौवा नदी में नहाने के दौरान कक्षा 9 का 16 वर्षीय छात्र चमन अंसारी गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में छात्र को बाहर निकाला और अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।






