शक्तिनगर। शक्तिनगर से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली (मोरवा) क्षेत्र में शनिवार की रात एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीया निधि तिवारी के रूप में हुई है, जिनके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों प्रशंसक थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
निधि तिवारी के फेसबुक पर करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 7 लाख फॉलोअर्स थे। घटना के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक संदेश भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह तथ्य सामने आया है कि घटना से ठीक पहले फोन पर किसी से बातचीत के दौरान उनका तीखा विवाद हुआ था। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का सटीक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की पड़ताल के बाद ही हो सकेगा।
Author: Harsh Vardhan
9 years experience in the field of journalism.






