Sonbhadra News : भारी बारिश के पूर्वानुमान पर 26 सितंबर को स्कूल-कॉलेज बंद

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

 

सोनभद्र। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 26 सितंबर 2026 को प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के मद्देनजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद में भी सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को 26 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री के आदेश का जिले में कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रबंधन को भी निर्देशों की जानकारी देते हुए निर्धारित तिथि पर शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रखने को कहा गया है।

प्रशासन की ओर से यह निर्णय मौसम विभाग के भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए लिया गया है, ताकि खराब मौसम की स्थिति में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश के अनुपालन में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now