Sonbhadra News : जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, आठ का गैर जनपद हुआ तबादला, 10 नए बीईओ को मिली तैनाती

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । बेसिक शिक्षा विभाग में शासन स्तर से किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत जनपद में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की तैनाती में व्यापक बदलाव किया गया है। शासन की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश में जिले को 10 नए खंड शिक्षा अधिकारी मिले हैं, जबकि यहां पहले से तैनात आठ बीईओ को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस फेरबदल से जिले के ब्लॉक स्तरीय शिक्षा प्रशासन की तस्वीर बदलने जा रही है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार वाराणसी से विजय प्रकाश यादव, संजय कुमार यादव, शशिकांत श्रीवास्तव और पंकज कुमार को सोनभद्र भेजा गया है। वहीं चंदौली से मनोज कुमार यादव और सुरेंद्र प्रताप सहाय, मिर्जापुर से शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, भदोही से मनोज कुमार सिंह तथा कुशीनगर से मुकेश नारायण मिश्रा और जयंत कुमार भारती को सोनभद्र में नई तैनाती दी गई है।

वहीं जिले में पहले से तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों में धनंजय कुमार सिंह को भदोही, बृजेश कुमार सिंह और विश्वजीत को मिर्जापुर, महेंद्र मौर्य को आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा प्रेम शंकर राम, सुनील कुमार और अरविंद कुमार पटेल को जौनपुर तथा लोकेश कुमार मिश्रा को मिर्जापुर भेजा गया है।

 

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now