Sonbhadra News : उत्कृष्ट एम्बुलेंस सेवाओं के लिए EMT मिन्नता मौर्य और पायलट गोविंद सम्मानित

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

• समय पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सीएमओ ने किया सम्मानित

सोनभद्र । आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में एम्बुलेंस कर्मियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने वाले 102/108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

अक्टूबर माह में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने पर EMT कुमारी मिन्नता मौर्य एवं पायलट गोविंद को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमेश कुमार मिश्रा ने सम्मानित किया। बताया गया कि अक्टूबर माह के दौरान दोनों कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन किया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय से अस्पताल एवं निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली और सेवा भावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर 102/108 एम्बुलेंस सेवा के नोडल अधिकारी धर्मेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में समय और तत्परता का विशेष महत्व है। एम्बुलेंस कर्मियों की जिम्मेदारी केवल मरीजों को अस्पताल पहुंचाना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में उन्हें समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना भी है।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now