Sonbhadra News : सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर जुटा जायसवाल समाज, सामाजिक एकता और सहयोग का लिया संकल्प

SHARE:

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट की ओर से आज नगर के स्वर्ण जयंती चौक के समीप हैहयवंशी क्षत्रिय सम्राट राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ संरक्षकों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विधि–विधान से पूजन–अर्चन और आरती की। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में कोन से संरक्षक विजय शंकर जायसवाल तथा कोटा से अविनाश जायसवाल (हम पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता) विशेष रूप से शामिल हुए। वहीं वरिष्ठ संरक्षक माता प्रसाद जायसवाल, संरक्षक आनंद जायसवाल, शिव जायसवाल, राकेश जायसवाल और राधेश्याम जायसवाल सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर संस्था के संरक्षक प्रदीप जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने समाज के लोगों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। जिला महामंत्री विनय जायसवाल ने भी समाज के लोगों को संगठित होकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं सचिव धरम चंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रवि कुमार जायसवाल और जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने कहा कि संस्था समाज के हर वर्ग के हितों और जरूरतों के लिए सदैव तत्पर है। नगर अध्यक्ष रमण जायसवाल एवं महामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में शक्ति जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, मुकेश जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, नीतिश जायसवाल, आशीष जायसवाल, अंकित जायसवाल, ऋषि जायसवाल, गौतम जायसवाल, रितेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, रामनारायण, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल, राजेश जायसवाल, रवि जायसवाल, पीके जायसवाल, संदीप जायसवाल एवं निखिलेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में जिला अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Anand Kumar Chaubey
Author: Anand Kumar Chaubey

9 years experience in Journalism....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now