आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
चुर्क । चुर्क चौकी क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब चुर्क रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के मुताबिक, शव को जिला अस्पताल लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस द्वारा आस-पास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित करने के साथ ही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।






