यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, 2027 चुनाव से पहले दांव

SHARE:

UP NEWS: उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान ने संगठन में एक बड़ा और रणनीतिक फेरबदल करते हुए पार्टी की कमान विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को सौंप दी है। कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से मुक्त करते हुए संगठन में दिए गए उनके योगदान की सराहना की गई है और उनकी जगह रामपुर खास से लगातार तीन बार की विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की सुपुत्री आराधना मिश्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी की एक बेहद मुखर और मजबूत आवाज मानी जाती हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का यह कदम एक सोची-समझी सियासी सोशल इंजीनियरिंग का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी ने राज्य में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने के साथ-साथ ब्राह्मण मतदाताओं को भी एक साथ साधने का बड़ा रणनीतिक दांव खेला है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now