दवा कारोबारी विनीत हत्याकांड: पुलिस ने कोर्ट में दाखिल की क्लोजर रिपोर्ट, 21 दिन बाद सलाखों से बाहर आ सकती हैं शालू

SHARE:

कानपुर। शहर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में 21 दिनों से जेल में बंद मृतक की बहू शालू को आखिरकार पुलिस जांच में क्लीन चिट मिल गई है। पुलिस द्वारा अदालत में शालू को पूरी तरह बेगुनाह बताते हुए क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है, जिसके बाद सोमवार को कोर्ट से रिहाई का परवाना जारी होने पर शालू के जेल से बाहर आने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा अपनी बेटी को निर्दोष साबित किए जाने से परिजनों में खुशी का माहौल है। परिजनों के अनुसार रिहाई के बाद शालू रतन ऑर्बिट स्थित ससुराल न जाकर फिलहाल अपने बेटे श्रीजय के साथ अपने मायके में ही रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बीते 05 सितंबर को कल्याणपुर के रतन ऑर्बिट स्थित फ्लैट में घुसकर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच और पकड़े गए आरोपी नौकर विशाल गौतम के बयान के आधार पर पुलिस ने शालू को भी साजिश का हिस्सा मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान जब साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स की गहनता से पड़ताल की गई तो हत्याकांड का असली मुख्य साजिशकर्ता विनीत का अपना ही बेटा सुब्रत निकला। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि शालू का इस हत्याकांड में कोई दोष नहीं पाया गया है और उन्हें अदालत से रिहा कराने हेतु नियमानुसार क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 3 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Recent

Follow Us Now