यूपी के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी

SHARE:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ललितपुर और हमीरपुर समेत दक्षिणी जिलों में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार ललितपुर में सर्वाधिक 173 मिलीमीटर और हमीरपुर में 165 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बांदा में 137.4 मिलीमीटर, फतेहपुर में 77.6 मिलीमीटर और चित्रकूट में 69 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा अयोध्या, इटावा, अलीगढ़ और झांसी में भी झमाझम बारिश देखने को मिली। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर पूरे प्रदेश में सक्रिय है, जिसके कारण अगले तीन दिनों तक बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश से सटे जिलों और तराई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की परिस्थितियां बनी रहेंगी। खराब मौसम और मूसलाधार बारिश के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों—अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, झांसी और ललितपुर—में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now