भाजपा अवध क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित, 34 नेताओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी

SHARE:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने अवध क्षेत्र की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति की घोषणा कर दी है, जिसमें कुल 34 पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष की ओर से बृहस्पतिवार को यह आधिकारिक सूची जारी की गई। संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से गठित इस कार्यसमिति में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कार्यसमिति सदस्यों का चयन संतुलन और सक्रियता को ध्यान में रखकर किया गया है।

घोषित सूची के अनुसार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नीरज वर्मा, राजकिशोर मौर्य, नितिन मित्तल, पीके वर्मा, ठाकुर प्रसाद गंगवार, अवधेश पाण्डेय बादल, मनीष शुक्ला, रेशु भाटिया, दिनेश सिंह और अनूप बाजपेयी को मनोनीत किया गया है। वहीं संगठन के कामकाज को गति देने के लिए क्षेत्रीय महामंत्री के तौर पर राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, डॉ. विमल सिंह और अवधेश कटियार को नियुक्त किया गया है।

क्षेत्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारी विकास सिंह, महेंद्र लोधी, काशीराम रावत, अंकित सिंह चंदेल, गौरव भाटिया, विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’, पूजा मिश्रा, राम कुमार वर्मा, विजय कुमार भूर्जी और अंजली मौर्य को दी गई है। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में रामदेव पाल, शंकर दयाल पाण्डेय, संजीव सिंह, रामकिशोर राजभर, जसवंत लाल सोनकर, जगदीश पासवान, देवेंद्र सिंह, सरदार मनदीप सिंह वालिया, अच्छेलाल निषाद और अनीता श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। नई टीम की घोषणा के बाद अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह नई कार्यसमिति आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।

 

AJEET KUMAR SINGH
Author: AJEET KUMAR SINGH

अजीत कुमार सिंह, नव हिंद समाचार (न्यूज़ एजेंसी) के उत्तर प्रदेश स्टेट हेड के रूप में कार्यरत्त हैं, जिनके पास पत्रकारिता का 2 साल का अनुभव है। अपनी तीव्र रिपोर्टिंग, रणनीतिक सोच और फील्ड वर्क में महारत के साथ, वह उत्तर प्रदेश में एजेंसी को प्रभावी ढंग से संभाल रहे हैं। अजीत जमीनी स्तर के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now