सोनभद्र में इलाज के दौरान दो साल की मासूम की मौत, अस्पताल में परिजनों का भारी हंगामा

SHARE:

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय स्थित नेशनल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दो वर्षीय मासूम बच्ची शगुन की मौत हो गई। चुर्क वार्ड नंबर 1 निवासी सुरेंद्र कुमार की पुत्री शगुन को मौसमी बुखार के कारण परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के अनट्रेंड स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और देर रात 2 से 3 बजे के बीच उसने दम तोड़ दिया। मासूम शगुन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी और बढ़ते बवाल को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम परिजनों को शांत कराने और स्थिति को संभालने के प्रयास में जुट गई। परिजनों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों की घोर लापरवाही के कारण ही मासूम की जान गई है, जिसके चलते निजी अस्पताल की कार्यशैली और जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Most Recent

Follow Us Now