चिनहट में चोरी की बिजली से चल रहा था वाटर प्लांट, 25 लाख रुपये का होगा जुर्माना

SHARE:

राजधानी लखनऊ के चिनहट में शनिवार शाम को एक वाटर प्लांट को चोरी की बिजली से चलाते हुए पकड़ा गया। प्लांट के संचालक ने स्मार्ट मीटर से पहले तार को काटकर मीटर को बाईपास कर लिया था। मामले में करीब 25 लाख रुपये जुर्माना निर्धारित होने का अनुमान है। जानकारी में आने पर प्लांट की बिजली काटकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

गोमतीनगर के जोनल मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि चिनहट स्थित आनंदी वाटर पार्क के पीछे मौजूद गुरु का पुरवा में अजय ब्रवेरेज नाम से 49 केवीए के वाटर प्लांट के लिए एलटी पर कनेक्शन लिया गया था। अधिशासी अभियंता पवन वर्मा व एपी सिंह की टीम ने जांच के दौरान पाया कि स्मार्ट मीटर से पहले लगने वाले करंट टर्मिनल के तारों को काट कर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। यह वाटर प्लांट गुरु का पुरवा निवासी अजय सिंह का है जिसको कार्तिक कुमार ने किराए पर लिया था। हालांकि, जांच में स्मार्ट मीटर तो बंद मिला,जिसके कारण विद्युत लोड की खपत का अनुमान नहीं हो सका।

इस संबंध में कनेक्शन मालिक को नोटिस जारी किया गया है। सबसे बड़ा सवाल है कि एमआरआई बेस बिलिंग के बाद भी कैसे बिजली चोरी की जा रही थी। इस प्रकरण की भी जांच कराई जाएगी।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Follow Us Now