सोनभद्र पुलिस द्वारा वाहनों से उतरवाए गए 130 हूटर और लाउडस्पीकरो पर चला JCB, नियमों का उल्लंघन करने वाले हो जाए सावधान…

SHARE:

हर्षवर्धन केसरवानी 

सोनभद्र। सड़कों पर अनुशासन कायम करने और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोनभद्र पुलिस इन दिनों बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कड़ा रुख अपनाने के बाद, जिले में अवैध हूटरों और लाउडस्पीकरों के विरुद्ध एक बड़ा अभियान छेड़ दिया गया है।

संयुक्त टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस बल ने जिले के प्रमुख मार्गों पर ट्रकों की सघन तलाशी ली। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उन व्यावसायिक वाहनों को चिन्हित करना है, जिन्होंने नियमों को ताक पर रखकर अपने केबिन के बाहर या ऊपर अवैध रूप से लाउडस्पीकर और हूटर लगा रखे थे।

भद्दे गीतों और शोर पर प्रहार

कार्यवाही के दौरान पुलिस ने पाया कि कई ट्रक चालक केबिन के बाहर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर लगाकर अशोभनीय और भद्दे गीत बजाते हुए वाहन चलाने वालेकुल 130 अवैध हूटर और लाउडस्पीकरों को वाहनों से उतरवाया गया। जब्त किए गए इन उपकरणों को सार्वजनिक रूप से विनष्ट (Destroy) करा दिया गया ताकि इनका पुनः उपयोग न हो सके।

दुर्घटनाओं का बड़ा कारण है शोर

अभियान के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को समझाया कि तेज आवाज वाले ये उपकरण न केवल ध्वनि प्रदूषण का स्तर बढ़ाते हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य चालकों का ध्यान भी भटकाते हैं। अचानक बजने वाले तेज हूटर से दोपहिया वाहन चालक घबरा जाते हैं, जो अक्सर गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है।

“सड़क पर अनुशासन सर्वोपरि है। अवैध हूटर और लाउडस्पीकर न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि ये जन सुरक्षा के लिए भी खतरे हैं। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

पुलिस प्रशासन ने ट्रक मालिकों को दी सख्त हिदायत

पुलिस ने ट्रक मालिकों और चालकों को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि दोबारा वाहनों में ऐसे उपकरण पाए गए, तो भारी जुर्माने के साथ-साथ वाहन के परमिट के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और अनुशासित तरीके से ड्राइविंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Nhs News agency
Author: Nhs News agency

Leave a Comment

Follow Us Now